Breaking News

ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर के त्रैवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, हरि प्रकाश शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित; चुनाव प्रक्रिया पर अमित शर्मा ने उठाए सवाल

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2026)

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर का त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी महेश शर्मा एवं संजय चतुर्वेदी ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर हरि प्रकाश शर्मा, महामंत्री पद पर एडवोकेट पंकज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। तीनों पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा ब्राह्मण समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। समाज के वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वह समाज के विकास एवं संगठन के सशक्तीकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, चंद्रभूषण डोभाल, प्रमोद शर्मा बबली, सुरेश शर्मा जंगी, सुशील गुड़िया, पीयूष गौड़, विधु शेखर शर्मा, अरुण शर्मा, वेदप्रकाश विद्यार्थी, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, संजीव शर्मा एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा एवं महामंत्री एडवोकेट पंकज शर्मा अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के सदस्य भी हैं। उनके निर्वाचन पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वहीं दूसरी ओर, अध्यक्ष पद के दावेदार रहे समाजसेवी एवं शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे सम्पूर्ण काशीपुर के ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से संचालित की गई और एक घंटे से भी कम समय में सभी चुनावी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।
अमित शर्मा का कहना है कि मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, वैध उम्मीदवारों की घोषणा, मतदान, मतगणना तथा परिणाम की घोषणा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं अत्यंत कम समय में पूरी कर दी गईं, जो व्यवहारिक रूप से संभव नहीं प्रतीत होतीं। उन्होंने इस पूरे चुनाव को अवैधानिक बताते हुए मामले को रजिस्ट्रार सोसाइटीज, चिट्स एवं फंड तथा न्यायालय के समक्ष ले जाने की बात कही है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ब्राह्मण सभा समिति की ओर से अमित कुमार शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :ऊपर असली… नीचे नकली! ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 4.54 करोड़ के फर्जी नोटों के खेल का किया बड़ा खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2026) रुद्रपुर। उत्तराखंड में अपराध और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-