Breaking News

देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं : सीएम धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2026)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि देवभूमि में किसी भी धार्मिक गतिविधि के नाम पर सड़कों को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आस्था का सम्मान सभी के लिए है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए हैं और उन्हें किसी भी प्रकार के अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के तहत सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट और सख्त है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड समेत देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 81 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मई  2026) नयी दिल्ली। देशभर में मौसम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-