@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2026)
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली की संस्तुति पर काशीपुर जिले का जिला महामंत्री करन भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री करन भारद्वाज ने संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
करन भारद्वाज लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal