Breaking News

मथुरा: गोरक्षकों को छुड़ाने जा रहे दक्ष चौधरी समेत कई गिरफ्तार,दंगा भड़काने की साजिश का मुकदमा दर्ज, पुलिस के जवान घायल, हालात तनावपूर्ण,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2026)

मथुरा।  फरसा वाले बाबा को श्रद्धांजलि देने के बाद हरियाणा के गोरक्षक दक्ष चौधरी अपने साथियों के साथ छाता थाने की ओर रवाना हुए। उनका उद्देश्य थाने में बंद गोरक्षकों को छुड़ाना था। उन्होंने पहले इंटरनेट मीडिया पर थाने के घेराव की अपील भी की थी।
बाबा के अंतिम संस्कार के बाद वे आश्रम पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद समर्थकों के साथ छाता थाने की ओर बढ़ते समय रास्ते में पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई।
रामा देवी स्कूल के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दक्ष चौधरी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कुल करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने अफवाह फैलाकर दंगा भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इस मामले में बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-