Breaking News

उत्तराखंड :खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर राज्य सरकार की कड़ी नजर, सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में अधिकारियों की विशेष तैनाती

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026)

देहरादून: वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), देहरादून में विभिन्न अधिकारियों और विशेषज्ञों की विशेष तैनाती की गई है।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की तैनाती तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी। इनकी जिम्मेदारी राज्य में खाद्य एवं रसद आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखना, सूचनाओं का संकलन एवं विश्लेषण करना तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों, मौसम वैज्ञानिकों, भू-विज्ञान विशेषज्ञों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग तिथियों और समय के अनुसार ड्यूटी सौंपी गई है।

अधिकारियों की ड्यूटी सूची

क्रम संख्या अधिकारी / विशेषज्ञ का नाम व पदनाम विभाग दिनांक समय
1 इं. अरविंद बोरा, डिजाइन इंजीनियर यूएसडीएमए 11.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
2 इं. भूपेंद्र कुमार, डिजाइन इंजीनियर यूएसडीएमए 11.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
3 डॉ. पूजा राणा, मौसम विशेषज्ञ यूएसडीएमए 12.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
4 श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, भूकम्प विशेषज्ञ यूएसडीएमए 12.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
5 श्री निखिल पुनिया, ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी बिल्डिंग विशेषज्ञ यूएसडीएमए 12.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
6 डॉ. रूचिका टण्डन, वरिष्ठ भू-विज्ञानिक यूएसडीएमए 13.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
7 श्री रोहित कुमार, GIS विशेषज्ञ यूएसडीएमए 13.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
8 डॉ. प्रमोद तिवारी, डिजाइन इंजीनियर यूएसडीएमए 13.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
9 डॉ. नेहा, प्रोजेक्ट मैनेजर यूएसडीएमए 14.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
10 श्री विशाल रस्तोगी, बायो-इंजीनियर विशेषज्ञ यूएसडीएमए 14.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
11 इं. प्रेम सिंह नेगी, सहायक अभियंता यूएसडीएमए 14.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
12 इं. कौस्तुभ बच्छवाल, सहायक अभियंता यूएसडीएमए 15.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
13 इं. सार्थक चौधरी, सहायक अभियंता यूएसडीएमए 15.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
14 इं. अमित गैरोला, सहायक अभियंता यूएसडीएमए 15.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
15 इं. सुखदेव सिंह, क्वालिटी विशेषज्ञ यूएसडीएमए 16.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
16 श्री पाल सिंह, सर्वेयर यूएसडीएमए 16.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
17 श्री नीरज सिंह, प्रोक्योरमेंट विशेषज्ञ यूएसडीएमए 16.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
18 सुश्री पूजा बौरियाल, प्रबंधक कार्यालय प्रबंधन यूएसडीएमए 17.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
19 श्री रविकान्त सिंह, प्रबंधक (HR) यूएसडीएमए 17.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
20 श्री मनीष उनियाल, GIS एवं रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ यूएसडीएमए 17.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
21 सुश्री पूजा कसारिया, प्रोजेक्ट एंजल विशेषज्ञ यूएसडीएमए 18.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
22 श्री अंकित सती, प्रबंधक आईटी/एमआईएस यूएसडीएमए 18.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
23 श्री राकेश कुमार, सोशल विशेषज्ञ यूएसडीएमए 18.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM
24 डॉ. अंजु पंवार रावत, पर्यटन/रिसेटलमेंट विशेषज्ञ यूएसडीएमए 19.03.2026 06:00 AM – 02:00 PM
25 श्री आशीष गौड़, प्रबंधक (HR) यूएसडीएमए 19.03.2026 02:00 PM – 10:00 PM
26 श्री इम्तियाज अहमद यूएसडीएमए 19.03.2026 10:00 PM – 06:00 AM

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आईआईएम काशीपुर में श्रीराम इंस्टीट्यूट के एमबीए छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन पर मिला मार्गदर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-