@शब्द दूत ब्यूरो (07 मई 2024)
टोंक। गर्ल्स होस्टल में आया सांप का जोड़ा छात्राओं में फैली दहशत । टोंक से सांप पकड़ने पंहुचे मनोज तिवारी ने एक सांप का रेस्क्यू किया लेकिन दहशत अभी भी बरकरार है।
टोंक जिले के निवाई में राजकीय एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार की रात बालिका छात्रावास में एक साथ दो कोबरा सांपो के दिखाई देने के बाद छात्राओं में दहशत फैल गई और छात्राओं के कमरों को बंद करवा दिया गया । लगभग दो घंटे तक छात्रायें और स्टाफ दहशत में रहा । होस्टल वार्डन ने टोंक में सांप पकड़ने के लिए वन्यजीव प्रेमी मनोज तिवारी से संपर्क किया और मनोज तिवारी निवाई के गर्ल्स हॉस्टल पंहुचे। उससे पहले लगभग 5 फिट लंबा एक कोबरा सांप पानी के नाले के रास्ते बाहर निकल गया था। दूसरे कोबरा सांप को रेस्क्युअर नें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया ।
स्नेक रेस्क्युअर मनोज तिवारी ने कहा गर्मी से परेशान कर रहे है इन दिनों ठंडी जगहों की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस तेज़ गर्मी के चलते सांप भी अक्सर गर्मी के तापमान से बचने के लिए ठंडी जगहों तलाश करते नजर आ रहे है और घरो ओर गोदामो में इन दिनों ज्यादा सांप देखे जा रहे है। तेज़ गर्मी के चलते सांप ठंडी जगहों को तलाशना शुरू कर देते हैं.वे ऐसी जगहें तलाशते हैं । जहां वे आसानी से छिप सकें व छोटे मोटे जीव जंतुओं चूहों वह छिपकलियों आदि का शिकार कर सकें ।
कोबरा सांप विश्व की दस विषैली प्रजाति वाले सांपों में एक प्रजाति है । स्नेक रेस्क्युअर मनोज तिवारी ने बताया कि निवाई के हॉस्टल से रेस्क्यु किया गया सर्प ब्लेक कोबरा था जो कि विश्व के दस सर्वाधिक जहरीले सांपों में से एक है ऐसे में काले सांप नज़र आने पर सावधानी बरतना ज़रूरी है ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal