Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२५ जून २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – सप्तमी रात्रि – ०८:३५ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – ०७:३७ मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी |
योग – व्यतिपात रात्रि – ०४:०५ मि. तक उपरांत वरीयान |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – ०८:३५ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – ०२:०९ मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र,भानु सप्तमी,शीतला सप्तमी।
पर्व – गुप्त नवरात्र,भानु सप्तमी,शीतला सप्तमी |

आज विशेष

भानु सप्तमी पर्व स्नान दान आदि में सूर्यग्रहण के समान फलदायी,विवस्वान व्रत सप्तमी एवं सूर्यपूजा,शीतला सप्तमी व्रत,भद्रा पाताल की रात्रि – ०८:३५ मि. तक,शुभ अशुभ तीन गुना अधिक फलदायी त्रिपुष्कर योग एवं जययोग दिन – ०७:३७ मि. से रात्रि – ०८:३५ मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – ०७:३७ मि. से,रवियोग दिन – ०७:३७ मि. तक।

कल विशेष

श्रीदुर्गाष्टमी एवं महिषघ्नी व्रत (देवी भागवत),श्रीपरशुराम अष्टमी,खर्ची पूजा (त्रिपुरा),मृत्युबाण दिन – ०१:५१ मि. से,यायी जययोग रात्रि – ०९:५१ मि. से,भद्रा पाताल की दिन – ०९:१४ मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन मध्यम है।वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।शारीरिक कष्ट दूर होगा है।विवादों से दूर रहें अन्यथा स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है।लेन-देन में सावधानी बरतें।ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं।कोर्ट-कचहरी का कार्य पक्ष में रहेगा।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।पारिवारिक चिंता रहेगी।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,शत्रु सक्रिय रहेंगे।किसी से कहासुनी हो सकती है।स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं।किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें।निवेश लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है,धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।सुखद यात्रा की संभावना है।मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है,शारीरिक कष्ट की आशंका है।अपनों से विवाद हो सकता है।पुराना रोग उभर सकता है।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।भागदौड़ रहेगी।दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है,धैर्य रखें।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,शत्रुओं से हानि की आशंका है सावधान रहें।सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।मान-सम्मान मिलेगा।कारोबार में वृद्धि होगी।नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि – आज दिन शुभ है परन्तु किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा।घर में मेहमानों का आगमन होगा।व्यय की अधिकता रहेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे।नए संपर्क बन सकते हैं।निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन कम अच्छा है,व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।लेन-देन में जल्दबाजी न करें।नौकरी में अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी।यात्रा लाभदायक रहेगी।कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आय में निश्चितता रहेगी।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है।धन प्राप्ति सुगम होगी।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक है,वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।नई कार्य योजना बनेगी।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मित्रों,रिश्तेदारों की सहायता करेंगे,लाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है,धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।कोर्ट,कचहरी के कार्यों से रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।प्रसन्नता रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-