देहरादून। सोशल मीडिया लोकप्रियता का पैमाना माना जाता है। सोशल साइट पर किसी भी नेता के फॉलोअर्स की संख्या से उसके लोकप्रिय होने का प्रमाण माना जाने लगा है। आज हम उत्तराखंड के कुछ नेताओं के ट्विटर और फेसबुक पेज पर उनके फॉलोअर की संख्या के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया पर पिछड़ते हुये नजर आ रहे हैं। फालोवर के हिसाब से वह अपनी ही पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक से काफी पीछे हैं। मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज को 378158 लाइक करते हैं और ट्विटर पर उनके फालोअर की संख्या 1.70 लाख है। जबकि निशंक के फेसबुक पेज को 1038174 और ट्विटर पर 1.30लाख फालोवर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फेसबुक पर 61472 लोग लाइक करते हैं जबकि ट्विटर पर उनके 53 हजार फालोवर हैं।वहीं नैनीताल से सासंद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के फेसबुक पेज को 44548 लाइक करते हैं जबकि ट्विटर पर फॉलो करने वाले 4655 हैं।विपक्ष में रहकर दो चुनाव हारने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज लाइक के मामले में निशंक के बाद दूसरे स्थान पर हैं जबकि ट्विटर पर उन्होंने निशंक को मात देते हुए पहला स्थान कायम रखा है। हरीश रावत के फेसबुक पेज को 816025 लोग लाइक करते हैं और ट्विटर पर 3.30 लाख लोग फालो करते हैं।

Check Also
पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal