Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२३ जून २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – पंचमी दिन – ०५:०२ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – मघा रात्रि शेष (प्रातः) – ०५:१३ मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी |
योग – वज्रि रात्रि – ०३:१९ मि. तक उपरांत सिद्धि |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का रात्रि शेष (प्रातः) – ०५:१३ मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र।
पर्व – गुप्त नवरात्र |

आज विशेष

रवियोग रात्रि शेष (प्रातः) – ०५:१३ मि. से,सिद्धयोग दिन – ०५:०२ मि. से।

कल विशेष

श्री स्कन्द षष्ठी व्रत,कार्तिकेय पूजन,कुमार एवं कुमारी षष्ठी,कर्दम षष्ठी एवं मनसा पूजा (बंगाल),रवियोग पूरे दिन रात,अमृत योग सायं – ०६:५५ मि. तक।

राशिफल

मेषराशि – आज दिन कम ठीक है अतः कार्यों को सोच-विचार कर करें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।कानून के क्षेत्र में सावधान रहें।विवाद संभव है अतः सावधान रहें।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला है,कार्य स्थल पर कुछ विवाद संभव है।यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेगा।धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है एवं समय अनुकूल है।बिलंबित कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है,परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पारिवारिक प्रेम बना रहेगा।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।यात्रा में दुर्घटना का योग है।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि – आज दिन मिलाजुला है।समय का ध्यान दें एवं गलतियों में सुधार करें।कई दिनों से बिलंबित कार्य सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है,चिंता को त्यागें जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ का सोचना बंद करें। वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।शत्रु से सावधान रहें

धनु राशि – आज दिन ठीक नहीं है,पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विवाद में धन खर्च होगा।वाहन से सावधान रहें दुर्घटना संभव है।

मकर राशि – आज दिन मिलाजुला असरदार है,समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज अनजान लोगों से सावधान रहें।कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं।कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।सामाजिक क्षेत्र में यश मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-