Breaking News

दुखद:बंद फैक्ट्री में गैस रिसाव से छह लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका, पुलिस व बचाव दल मौके पर

फैक्ट्री मालिक का पता लगाया जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल 2023)

लुधियाना। एक बंद फैक्ट्री में आज सुबह हुये गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

ये दर्दनाक  हादसा ग्यारसपुरा की फैक्ट्री में आज सुबह 7:15 बजे हुआ। गैस रिसाव के चलते 7 लोग लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है।

एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-