@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)
नशे में धुत शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के राजेपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय परमापुर में शराब के नशे में धुत शिक्षक अनंतराम मोटरसाइकिल पर बैठते ही गिर जाता है। इतना ही नहीं बाद में शिक्षक अनंतराम विद्यालय में बच्चों के सामने अपनी पेंट उतारकर इधर-उधर घूमते हुए जमीन पर लेट जाता है। नशेड़ी शिक्षक ने बच्चों के साथ मार-पीट भी की जिससे बच्चे भयभीत होकर विद्यालय से इधर-उधर भाग गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने शिक्षक अनंतराम के इस कृत्य को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया शिक्षक अनंतराम प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय में आते हैं और बच्चों के साथ बदसलूकी करते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
