Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों का अपहरण, एक का शव मिला, दूसरी बदहवास हालत में बरामद, नशेड़ी अपहरणकर्ता गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2022)

एक नशेड़ी युवक ने खेल रही दो बच्चियों का अपहरण कर लिया। अपहृत एक बच्ची का शव मिला है जबकि दूसरी बच्ची बदहवास हालत में पुलिस ने बरामद कर ली है।

घटना गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के रोरी गांव इलाके की है। यहाँ बीती शाम दो बच्चियों का अपहरण हो गया।  दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। बड़ी की उम्र 9 और छोटी बच्ची की उम्र करीब 6 साल है। रात होने पर जब वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि एक व्यक्ति दोनों बच्चियों को उठाकर जंगल की तरफ ले जाते देखा गया है।

बच्चियों के अपहरण से वहाँ सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक बच्ची को गन्ने के खेत से बदहवास हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने किडनैपर को भी धर दबोचा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दूसरी लड़की का गला दबाकर मार डाला हूं, लेकिन शव कहां फेंका यह नहीं बताऊंगा। काफी देर बाद रात में खोजबीन के बाद  पुलिस ने लापता लड़की का शव खेत से बरामद कर लिया। किडनैप करने वाला 25 साल का कपिल है। उसे नशेड़ी बताया जा रहा है।

एसएसपी मुनीराज ने बताया, ”नशेड़ी व्यक्ति की उम्र 25 साल है। वह रोरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में है। इसलिए वो ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में अभी नहीं है।”

बच्चियों की तलाश में चार थानों की पुलिस और डॉग स्क्वायड ने खेतों और जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया तब कहीं जाकर सफलता मिली। जहां छोटी बच्ची जिंदा मिली, उससे कुछ दूरी पर दूसरे खेत में बड़ी बच्ची की लाश पुलिस की बरामद किया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है। इसलिए गांव में पुलिस-पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-