Breaking News

बड़ी खबर :गालीबाज श्रीकांत त्यागी को यूपी पुलिस ने मेरठ में दबोचा, तीन और गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अगस्त 2022)

देश भर में चर्चित गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नौएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ तीन और लोग भी पकड़े गए हैं।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद फरार हुआ श्रीकांत त्यागी किसी दूसरे मोबाइल नंबर से लगातार अपनी पत्नी अनु त्यागी और वकील के संपर्क में बना हुआ था। तथा वकील से सलाह मशविरा कर रहा था। पुलिस को यही से उसका सुराग मिला और उसकी लोकेशन आधार पर मेरठ में धर दबोचा। इससे पहले आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह मौके पर भाग निकला था।

बताया जा रहा है कि वह बीती रात ही सहारनपुर से मेरठ पहुंचा, जहां वह श्रद्धापुरी कॉलोनी में अपने करीबी के घर रुका था। आरोपी अपने करीबी की मदद से कोर्ट में सरेंडर करने वाला था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-