Breaking News

काशीपुर :मायके में रह रही महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2021)

काशीपुर । निकटवर्ती कस्बा महुआ खेड़ा गंज में एक 24 वर्ष की महिला को अज्ञात ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को यहाँ एक निजी अस्पताल में लाया गया गंभीर स्थिति होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

घटना आज सुबह महुआ खेड़ा गंज क्षेत्र में अहरपुरपुरा रोड बिजलीघर के पास हुई। कामिनी पुत्री  धर्म वीर महिला यहाँ महुआ खेड़ा गंज में अपने मायके में रहती है। बताया जाता है कि 2018 में उसका विवाह खुर्जा के रवि उर्फ सोनू से हुआ था। गत दो वर्षों से विवाद के चलते वह पति से अलग होकर अपने  मायके रह रही थी। आज सुबह जब वह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन पर लगी। गोली लगते ही वहाँ हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई चौकी इंचार्ज विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटना के बाद हमलावर की तलाश में जुट गई हैं। 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-