Breaking News

उत्तराखंड: हरीश रावत पर बोलने से फिर बचे हरक, बहुगुणा पर बोले-अपनेपन में दरवाजे खुले रहते हैं

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर, 2021)

चुनावी वक्त में अपने देहरादून दौरे पर कांग्रेस पर काफी बरसे अमित शाह। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर उन्होनें कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। विजय बहुगुणा ने कहा कि राजनीतिक दलों को चाहिए कि उत्तराखंड में राजनीतिक प्रदूषण ना लाएं। वहीं हरक सिंह रावत के इस बयान पर कि विजय बहुगुणा साढ़े चार साल चाय पर नहीं आए का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम चाय में इंटरेस्ट नहीं लेते, भोजन पर बुलाते तो जल्दी चले जाते।

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोर ग्रुप की बैठक नहीं ली, और ना ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो सकी। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ भोजन किया और इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी फोन कर बुलाया गया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है अमित शाह ने हंसते-हंसते खाना खाते-खाते सबको टॉनिक दिया, और अपनेपन में एक अच्छी तरह से डोज भी दिया। जल्द हरक सिंह रावत की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी होगी।

वहीं, विजय बहुगुणा के खाने पर बुलाए जाने के बयान पर जवाब देते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि अपनेपन में तो दरवाजे खुले ही रहते हैं, विजय भाई को तो मैंने कई बार बुलाया लेकिन अपने घर में कोई बुलाकर थोड़ी आता है। जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरीश रावत को आड़े हाथों लिया तो वहीं हरक सिंह रावत हरीश रावत पर बोलने से बचते नजर आए। हरक सिंह रावत ने बस इतना कहा कि हाथी के पांव में सबका पांव।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-