Breaking News

कोरोना के बीच कैसे मनाई जाए दिवाली और ईद, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर, 2021)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत अभी भी कोविड-19 की दूसरी लहर से बाहर नहीं निकल सका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे में लोगों को दिवाली, ईद और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों को घर पर भीड़ इकट्ठा किए बिना मनाना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर मास्क इत्यादि का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है।

नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने कहा, “गणेश चतुर्थी, दिवाली और ईद आने वाले हैं। इस साल भी, पिछले साल की तरह उन्हें प्रतिबंधात्मक तरीके से मनाने की आवश्यकता होगी और हम सभी से घर पर रहने की अपील करते हैं।” उन्होंने कहा, “पिछले साल की तरह, त्योहारों को कम तरीके से मनाया जाना चाहिए। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य है।”

भारत में 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं, 54 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित करना होगा, यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए।

   

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-