Breaking News

‘आया राम, गया राम’ की नहीं, पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की परवाह करते हैं” बोले भाजपा नेता दिलीप घोष

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले मुकुल रॉय को लेकर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने निशाना साधा है। दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग ऐसी पार्टी से आए हैं, जहां “कट मनी” का चलन है उनके लिए बीजेपी में रहना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुकुल रॉय के जाने से बीजेपी को फर्क नहीं पड़ेगा। घोष ने मुकुल रॉय को ‘आया राम,गया राम’ बताते हुए कहा कि हमें ऐसे लोगों की ज्यादा परवाह नहीं है।

दिलीप घोष ने कहा, “मुकुल रॉय एक अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया है, एक उचित योजना के साथ किया होगा। उनके जाने से भाजपा किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी। लोग हजारों की संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं, अगर उनमें से कुछ को कोई समस्या है तो वे जा सकते हैं। यह उनकी निजी समस्या है, पार्टी की नहीं।”

घोष ने यह भी कहा कि पार्टी को पुराने कार्यकर्ताओं ने बनाया है, जो पार्टी के लिए प्रतिबद्ध हैं और पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, “हमें ‘आया राम, गया राम’ की ज्यादा परवाह नहीं है। हम अपने पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की परवाह करते हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-