Breaking News

दर्दनाक हादसा :14 बारातियों की दुर्घटना में मौत, देर रात बोलने से लौट रहे थे

@शब्द दूत ब्यूरो

प्रतापगढ़ ।  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।  देर रात  हुए इस पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अफसरों से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। रात लगभग दो बजे  मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज के इनारा के पास बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज से आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद बोलेरो को गैस कटर से काटकर मृतकों को निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कुंडा कोतवाल डी पी सिंह ने बोलेरो में बैठे सभी 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है घटना स्थल पर देर रात एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे।

इस हादसे में बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में छह बच्चे भी बताये जा रहे हैं। मृतकों में दिनेश कुमार(40)पवन कुमार(10)दयाराम (40)
अमन (7)रामसमुझ (40)अंश (9)गौरव कुमार (10)नान भैया (55)सचिन (12)हिमांशु (12मिथिलेश कुमार (17)अभिमन्यु (28)पारसनाथ (40)चालक बबलू (22) शाामिल हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

विश्लेषण: तेहरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन की नई जंग

🔊 Listen to this @विनोद भगत तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के हालिया हमलों ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-