Breaking News

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख और एक सदस्य को नौकरी देगी सरकार, सीएम योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पीड़ित के पिता से की बात

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने को कहा कहा है।  पीड़िता के पिता से आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। हाथरस के जिलाधिकारी और एडीएम पीड़िता के पिता को अपने साथ लोनिवि के अतिथि गृह ले गए थे जहाँ  से उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने बात की। 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पीड़िता के परिवार के लिए सहायता की घोषणा की है। परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी देने को कहा है। सूडा के तहत हाथरस में एक मकान भी परिवार को देने के लिए कहा है। इसके साथ ही एसआईटी की तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। यह कमेटी सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई को अनुमति दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-