Breaking News

हैरतअंगेज :वृद्ध का सिर काटकर मंदिर में चढ़ा दिया, गांव की सुरक्षा के लिए दी नरबलि, मानसिक बीमार है आरोपी

@शब्द दूत ब्यूरो 

गोंडा।  गांव की सुुरक्षा हो सके इसलिए एक बुजुर्ग का गला काट कर मंदिर में चढ़ा दिया। जनपद के करनैलगंज में हुुई इस घटना से हर कोई हतप्रभ रह गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। 

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात चकरौत गांव के ही एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने 60 साल के बुजुर्ग बाबूराम कोरी की गर्दन काट कर ले जाकर मंदिर में चढ़ा दी। आज सुबह इसकी जानकारी होने पर यह मामला आग की तरह चारों ओर फैल गया। मौके पर भीड़ लग गई है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।

करनैलगंज के कोतवाल के मुताबिक  बुजुर्ग का सिर काटने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के परिवार में मां समेत सात भाई है। सात भाइयों में किसी की नहीं शादी हुई थी। उन्होंने बताया चार भाई मानसिक रूप से बीमार है। कोतवाल के मुताबिक आरोपी ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए उसने रात बुजुर्ग का गला काट कर चढ़ा दिया। पुलिस हिरासत में भी वह जयकारा लगा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-