Breaking News

काशीपुर : नगर में कांग्रेस की संजीवनी बनूँगा, एक नेताजी का दावा,बोले पैसे बहुत हैं मेरे पास

काशीपुर । दस करोड़ हैं मेरे पास आने वाला विधायक मैं ही बनूँगा। यह कहना है नगर के एक कांग्रेस नेता का।

जी हाँ, तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से भी वरिष्ठ एक कांग्रेस का कार्यकर्ता जो कुमाऊं केसरी है शेर ए कुमाऊं भी है। और नेताजी टोपीवाला के नाम से चर्चित है। राकेश यादव इन दिनों नगर में हर कांग्रेसी कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं। पिछले दिनों मंडी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आगमन पर भी राकेश यादव जोर जोर से नारे लगाने में मसरूफ दिखाई दिये। काशीपुर ही नहीं हल्द्वानी देहरादून और दिल्ली तक के कांग्रेस नेताओं के साथ इनके फोटो चर्चा के विषय बने हुए हैं। डा इंदिरा ह्रदयेश प्रीतम सिंह और दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही अलका लांबा इनके प्रिय नेता बने हुए हैं।

विधायक का चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले राकेश यादव अब काशीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर भी ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि अभी वह व्यापार मंडल के सदस्य नहीं हैं। लेकिन सदस्य बनने से पहले ही वह भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर वह चर्चित बने हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-