Breaking News

काशीपुर :गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान के साथ निकली प्रभात फेरी

काशीपुर । 71 वें गणतंत्र दिवस पर नगर में परंपरागत तरीके से ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी निकाली गयी। देशभक्ति गीतों और नारों के साथ महात्मा गाँधी के भजन “उठ जाग मुसाफिर भोर भई” गाते हुये मेन बाजार से होते हुए प्रभात फेरी बद्री भवन रोड से होकर रतन सिनेमा रोड डाक्टर लाइन से मोहल्ला किला से वापस छोटे नीम के नीचे सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी तथा मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए आजादी के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मिष्ठान्न वितरण किया गया। 

मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी कांग्रेस नेता त्रिलोक अधिकारी को मिठाई खिलाते हुए

जहाँ राष्ट्रीय गान गाया गया। प्रभात फेरी में मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी,मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी,  पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अरूण चौहान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, विमल गुड़िया,ब्रम्हमापाल सरित चतुर्वेदी, अपूर्व मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, विकल्प गुड़िया शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ,सर्वेश शर्मा शशि, अलंकृत गुड़िया, माजिद खान, इकबाल अदीब, महेन्द्र लोहिया दीपक गुप्ता बाबूराम शर्मा सलीम एडवोकेट, तरूण लोहनी समेत अनेक लोग शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अब काशीपुर को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य, जनता के सहयोग से ही मिलेगी सफलता,विपक्ष को दे डाली नसीहत: राष्ट्रपति से सम्मानित होकर लौटे महापौर दीपक बाली बोले पत्रकार वार्ता में, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 नवंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-