Breaking News

पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, व्यवसायी भी खुश

@फैसल खान 

मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी में आज फिर मौसम का मिजाज़ बदल गया। बर्फबारी शुरू होने से सर्दी बढ़ गयी। मौसम के इस बदले मिजाज का पर्यटकों ने  लुत्फ़ उठाया। 

जिसके बाद सूनी पड़ी मॉल रॉड पर्यटकों से गुलज़ार हो गई,अचानक से मौसम के बदले मिजाज़ से जहां होटलों में रुके पर्यटक सड़कों पर आकर बर्फबारी के आनंद लेते नज़र आये वहीं स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। 

स्थानीय लोगों में भी इस बर्फ़बारी का लुत्फ लेने का क्रेज़ ज़बरदस्त नज़र आया,मौसम विभाग ने 6 जनवरी के बाद मौसम खराब होने और बर्फबारी के अंदेशा जताया था मगर अचानक से हुई इस बर्फ़बारी से पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों में खुशी का माहौल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-