Breaking News

“संविधान बचाओ-भारत बचाओ”रैली को लेकर देहरादून में कांग्रेसियों ने की बैठक, कल जुटेंगे प्रदेश भर के कार्यकर्ता और नेता

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर  28 दिसम्बर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में होने वाली ‘‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’’ पद यात्रा की तैयारी हेतु मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकताओं की बैठक महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता  में हुई। बैठक में पद यात्रा कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों से प्रतिभाग करने का आह्रवान किया गया। 

महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि 28 दिसम्बर, 2019 को प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में आयोजित होने वाली ‘‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’’ पद यात्रा में प्रदेश भर से भारी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे इसी परिपेक्ष्य में पद यात्रा की तैयारी हेतु मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं जिससे पूरे देष में अराजकता एवं दहशत  का माहौल व्याप्त है। आम आदमी विशेषकर महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज व भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप्प हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।

भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। भाजपा सरकार जन समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है तथा देश के संविधान के विरूद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 28 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित ‘‘भारत बचाओ-संविधन बचाओ’’ पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्रवान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी , श्रीमती गोदावरी थापली, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, सुनेद्र सुशान्त बोहरा, सागर लाम्बा, उर्मिला थापा, सुरेन्द्र पुण्डीर, दीप चौहान , रवीन्द्र खरोला, विकास थापा, अर्जुन सोनकर, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, गौरव गुलेरिया, डाॅ0 अरविन्द चौधरी , प्रियांशु छाबडा, कपिल चौधरी, सतीष पन्त, पवन खरोला, विनोद नेगी, गोपाल थापा, मुकेश , भूपेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नफरत के पिंडदान का सही समय@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की कलम से

🔊 Listen to this गणाधिपति का विसर्जन हो रहा है। उनके एक पखवाड़े के प्रवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-