Breaking News

देर रात में भीषण हादसा:ट्रक-टेंपो पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल

दुर्घटना देर रात करीब 12:45 बजे के आसपास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2026)

अमरावती। जिले में समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। धामणगांव रेलवे के पास चैनल नंबर 97 पर ट्रक और टेंपो पिकअप की जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, टेंपो पिकअप में श्रद्धालु सवार थे। ये लोग बुलढाणा जिले के शेगांव से दुर्गादेवी की प्रतिमा लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समृद्धि महामार्ग पर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल 19 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों में तीन से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना देर रात करीब 12:45 बजे के आसपास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ग्लैमर नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी का ताज: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने सिंगापुर में जीता ‘Woman of Substance’ का खिताब

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 नवंबर 2026) काशीपुर की प्रतिभा और उत्तराखंड …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-