Breaking News

रुद्रपुर गैंगरेप कांड: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीनों आरोपी गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2026)

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर कथित तौर पर जानलेवा फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीमें गैंगरेप मामले के आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थीं। 27 जुलाई 2026 की देर रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके से गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग :धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2026) नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-