Breaking News

काशीपुर: पानी में डूबकर हुई दो मासूम मौतों के बाद नागनाथ मंदिर के खतरनाक मोड़ पर भी दुर्घटना के बाद जागेगा क्या स्थानीय प्रशासन? बड़ा सवाल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2026)

काशीपुर। अभी हाल ही में खाली प्लाट मे पानी में डूबकर हुई दो बच्चों की मौत के बाद सक्रिय हुआ प्रशासनिक अमला अब यहां एक और हादसे के इंतजार में हैं। आपको बता दें कि मानपुर रोड पर नागनाथ मंदिर से बड़े गुरुद्वारे की ओर जाने वाला खतरनाक मोड़ लंबे समय से गंभीर दुर्घटना की आशंका पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस स्थान पर आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह मार्ग शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागनाथ मंदिर और बड़े गुरुद्वारे आते-जाते हैं। इसके अलावा आसपास स्थित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सुबह से देर शाम तक यहां कार, बाइक, स्कूल बसों, ट्रकों, डंपरों और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ की बनावट ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन अंतिम क्षण तक दिखाई नहीं देते, जिससे टक्कर की आशंका बनी रहती है। कई बार यहां मामूली दुर्घटनाएं और बाल-बाल बचने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक इस स्थान को सुरक्षित बनाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कभी-कभी यहां पुलिसकर्मी तैनात जरूर रहते हैं, लेकिन उनका मुख्य ध्यान यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान करने तक सीमित रहता है। उनका मानना है कि केवल चालान करने से दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त नहीं होगी, बल्कि सड़क की संरचना में सुधार और प्रभावी यातायात प्रबंधन की आवश्यकता है।

जानकारों का कहना है कि इस मोड़ को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है। सड़क के डिजाइन में आवश्यक बदलाव, दृश्यता बढ़ाने के उपाय, चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था और अन्य यातायात सुरक्षा उपाय अपनाकर दुर्घटना की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण कर इस खतरनाक मोड़ को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :₹1109 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने काशीपुर समेत चार राज्यों में कंपनियों में की छापेमारी, केनरा बैंक से

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2026) काशीपुर//नयी दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-