Breaking News

मुख्यमंत्री धामी के साथ शहरी विकास संवाद में शामिल हुए महापौर दीपक बाली, शहर के समग्र विकास का दोहराया संकल्प

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2026)

देहरादून /काशीपुर। मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के महापौरों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने सहभागिता की। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरों के निर्माण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर नगर के समग्र एवं संतुलित विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नगर निगम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और विकासशील शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। नगर के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार तथा श्रीमती दीप्ति रावत सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

13 वर्षीय बच्चे की बेबाक फरियाद के तरीके पर डीएम हुये भौचक्के और हंस पड़े , समाधान दिवस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखिये

🔊 Listen to this आठवीं कक्षा का छात्र अमिताभ गुप्ता समाधान दिवस में अपनी शिकायत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-