Breaking News

देहरादून में लाउडस्पीकरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 धार्मिक स्थलों से मानकों के विपरीत संचालित ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाए

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2026)

देहरादून। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाए गए।

पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ संयुक्त रूप से धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे लाउडस्पीकरों को हटवाया गया तथा संबंधित प्रबंधकों को भविष्य में सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

दून पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर का संचालन करती पाई गई तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-