Breaking News

काशीपुर : क्रास कंट्री रेस 14 दिसंबर को, तैयारियों को लेकर क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने की बैठक

काशीपुर ।क्लीन  एंड ग्रीन एवं जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया स्मृति क्रास कंन्ट्री रेस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। रेस 14  दिसंबर को आयोजित हो रही है।

क्लीन एंड ग्रीन के प्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा ने बताया कि चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में आज आयोजकों ने एक बैठक कर क्रास कंन्ट्री रेस के आयोजन की तैयारियों को मूर्त रूप दिया। उन्होंने बताया कि रेस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ नगर को साफ स्वच्छ व हरा भरा वातावरण बनाने का संदेश देना है। रेस जसपुर खुर्द में समाज सेवी बाबूराम के निवास स्थान से शुरू होकर बाजपुर रोड स्थित आई एमटी पर समाप्त होगी।

दस किमी की इस रेस में 15 वर्ष से ऊपर के महिला पुरूष भाग ले सकते हैं। इसके लिए क्षेत्र के स्कूलों में सम्पर्क किया गया है। साथ ही पुलिस व प्रशासन से रेस आयोजन के दौरान व्यवस्था में सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर साठ वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए भी सीनियर सिटीजन रेस आयोजित की जायेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-