Breaking News

काशीपुर में भाजपा की सख्ती: गगन कांबोज को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज पाल का बड़ा बयान

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मई 2026)

काशीपुर/उधमसिंहनगर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने काशीपुर निवासी गगन कांबोज को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गगन कांबोज ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे उनकी स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि पार्टी की ओर से गगन कांबोज को पत्र भेजकर सात दिन का समय दिया गया था, ताकि वे अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट कर सकें। लेकिन तय अवधि में कोई प्रतिक्रिया न मिलने के कारण यह माना गया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य या कार्यकर्ता नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और प्रत्येक व्यक्ति की संगठनात्मक स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है। पार्टी अपने तय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही कार्य करती है, और इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-