Breaking News

आज तड़के हुई कार्रवाई :उधम सिंह नगर में रेलवे भूमि से अवैध मजार हटाई गई, धामी सरकार का एक्शन जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल 2026)

उधम सिंह नगर। जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा-पंतनगर हाईवे पर रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद तड़के सुबह की गई।

जानकारी के अनुसार, उक्त “बेनी मजार” पंतनगर स्थित एम्स के पास रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इसे हटाने से पहले इज्जतनगर रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा मजार प्रबंधकों को कई बार नोटिस जारी कर भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन मजार प्रबंधन द्वारा न तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया और न ही संरचना हटाई गई। इसके बाद रेलवे ने 25 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध मजार को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए।

प्रशासन का कहना है कि यह अवैध निर्माण न केवल रेलवे की विस्तार योजना में बाधा बन रहा था, बल्कि बरेली-नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में भी अवरोध उत्पन्न कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में अब तक 582 अवैध धार्मिक और अन्य संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे हर हाल में हटाया जाएगा।

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-