Breaking News

देहरादून :मुख्यमंत्री धामी से मिले यति शिष्य,पुलिस पर भगवा चोला अपमान मामले में कार्रवाई की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (19 फरवरी 2026)

देहरादून, 18 फरवरी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने देहरादून स्थित आवास पर यति शिष्यों को ससम्मान आमंत्रित कर उनकी पीड़ा सुनी।

बीते रोज दहिया की शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी के नेतृत्व में पहुंचे संतों ने यति परमात्मानंद गिरी के साथ कथित बर्बरता और भगवा चोले के अपमान के मामले में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तथा कोटद्वार थाना पुलिस के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि उनके गुरु भाई यति परमात्मानंद गिरी के साथ हुई घटना संत समाज और भगवा वस्त्र का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9 बजे 10-12 पुलिसकर्मी पूछताछ के नाम पर उन्हें कोटद्वार थाने ले गए, जहां उनके भगवा चोले को खींचकर फेंका गया और उनके साथ मारपीट की गई।

यति परमात्मानंद गिरी ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उनकी सामाजिक और धार्मिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी संन्यासी के भगवा वस्त्र का अपमान समस्त सनातन धर्म का अपमान है। वहीं यति शिष्य चौधरी अनुज बेनिवाल ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित नहीं किया गया तो भगवा सम्मान के लिए आंदोलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी, योगी सरोज नाथ, सतीश शर्मा (गौरक्षा जिला प्रमुख, रुड़की), योगेंद्र सालार (भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष) तथा प्रदीप धिमान सहित अन्य मौजूद रहे।

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-