Breaking News

गजब ज्ञान :पंजाब की राजधानी चंदौली और तमिलनाडु की कश्मीर बताई, गुरूजी हो गये निलंबित

मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढ़। तमिलनाडु राजधानी कश्मीर पंजाब की चंदौली। जी हां, यही बताया गुरूजी ने। इतना ही नहीं जब स्कूल के हेडमास्टर ने सुबह सुबह जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को गुड आफ्टर नून कहकर अभिवादन किया। तो डी एम भी  भौचक्के रह गये।

दरअसल डीएम आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।  डीएम ने  गुरु जी से  ब्लैक बोर्ड पर गुड ऑफ्टर नून की स्पेलिंग लिखने को कहा जिस पर गुरुजी के पसीने छूट गये। यही नहीं उन्होंने पंजाब की राजधानी पंजाब की राजधानी चंदौली तो तमिलनाडु की राजधानी कश्मीर बताई। इस पर जिलाधिकारी ने गुरुजी को निलंबित कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-