@शब्द दूत ब्यूरो (1 मार्च 2025)
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक कौशल को विकसित करना था। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अंतर्गत बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं बजट, जीएसटी एवं कराधान तथा विपणन विषयों पर प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में पलक तिवारी ने प्रथम, रजत ध्यानी ने द्वितीय एवं प्रिया कुमारी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीएसटी और भारतीय अर्थव्यवस्था, सतत व्यवसायिक प्रथाएँ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका एवं महाकुंभ का आर्थिक प्रभाव जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। जिसमें कार्तिक पंत प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय तथा पायल एवं साक्षी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विभाग के प्रो. मुकेश जोशी, प्रो. कृष्ण कुमार , डॉ. किरण कुमार पंत, श्रीमती पूजा, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. रेणुका चौहान, डॉ. शकेबा ज़बीन सिद्दीकी एवं डॉ. निशा नारंग ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को बढ़ाती हैं बल्कि उनकी तार्किक एवं रचनात्मक क्षमता को भी विकसित करती हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
