मसूरी। यहाँ एक दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना आज सुबह सात बजे के आसपास की है। मसूरी से करीब 40 किमी. दूर कार (संख्या यूके 07 एबी 6429) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह टिहरी जनपद के नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे।
हादसे में दाे लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को बूराराम निवासी लाखामंडल ने दी। जिसके बाद हादसे का पता लगा और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धीराम, दर्शनी देवी पत्नी बाबूराम गौड़, हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़, रीना पुत्री पत्नी तिलक राम, शानू पुत्री तिलक राम (सभी निवासी लाखामंडल) शामिल हैं। घायलों में अकुंश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़, बबीता पत्नी विशंबर (दोनों निवासी लाखामंडल) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब सात बजे की है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई है। दुर्घटना स्थल से यहां से घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।