Breaking News

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

@शब्द दूत ब्यूरो (01अप्रैल 2024)

देहरादून: उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी कल यानी 2 अप्रैल को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है। तो वहीं दूसरी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कहीं सवाल खड़े कर रहा है कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा प्रधानमंत्री कई बार उत्तराखंड आते हैं लेकिन उत्तराखंड को कुछ देकर नहीं जाते हैं। हालांकि राजनीतिक जूमलेबाजी वह जरूर करते हैं। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं वह उनका स्वागत करते हैं लेकिन इसी दौरान प्रधानमंत्री से कई सवाल भी पूछना चाहते हैं। जैसे कि अंकित भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन है। दूसरा पेपर लीक में भाजपा के ही नेता सम्मिलित क्यों है और उसका दोषी कौन है उसका जवाब प्रधानमंत्री दें। तीसरा खनन माफियाओं भू माफियाओं को किसका संरक्षण है अग्नि वीर योजना केदारनाथ में सोने की छोरी यह तमाम ऐसे प्रश्न है जो प्रधानमंत्री से पूछेंगे। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इन सभी प्रश्नों के जवाब देंगे और अंकित भंडारी पर जो मौन धारण किए हुए हैं उस मौन को तोड़ेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: महावीर अखाड़े के नाम पर कौन खा गये पैसा? पहलवानों का आरोप, सुविधाओं का अभाव, कोच और संसाधनों की मांग, स्व ओमप्रकाश शर्मा पहलवान को किया याद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2026) काशीपुर। द्रोणासागर स्थित महावीर अखाड़ा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-