लालकुआँ: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के काँग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लालकुआँ पहुंचकर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान प्रकाश जोशी ने काँग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ मुख्य बाजार में व्यापारियों से जनसम्पर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान किये जाने की अपील की साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाये जाने को कोई भी पहल नही की जबकि वो केंद्र में राज्यमंत्री भी रहे, लालकुआँ में बस अड्डा नही है, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम का आजतक काम शुरू नही किया गया भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलने जा रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal