Breaking News

ब्रेकिंग : राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई का अहम दिन आज, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, धारा 144 लागू

नई दिल्ली (वेद भदोला) ।  हफ्ते भर की दशहरे की  छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई आज अंतिम चरण में प्रवेश कर जाएगी। न्यायालय की संविधान पीठ 38 वें दिन इस मामले की सुनवाई करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने इस जटिल मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया के नाकाम होने के बाद मामले में छह अगस्त से प्रतिदिन की कार्यवाही शुरू की थी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2014 के फैसले के खिलाफ शीर्ष न्यायालय 14 अपीलों पर सुनवाई कर रहा है।पीठ ने इस मामले में न्यायालय की कार्यवाही पूरी करने की समय सीमा की समीक्षा की थी और इसके लिए 17 अक्टूबर की सीमा तय की है। पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायामूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं।

न्यायालय ने अंतिम चरण की दलीलों के लिए कार्यक्रम निर्धारित करते हुए कहा था कि मुस्लिम पक्ष 14 अक्तूबर तक अपनी दलीलें पूरी करेंगे और इसके बाद हिंदू पक्षकारों को अपना प्रत्युत्तर पूरा करने के लिए 16 अक्टूबर तक दो दिन का समय दिया जाएगा। इस मामले में 17 नवंबर तक फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। इसी दिन प्रधान न्यायाधीश गोगोई सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा ने जिले में 12 अक्तूबर से 10 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। डीएम ने बताया कि अयोध्या के विभिन्न मंदिर, मठ, धर्मशालाओं आदि एवं होने वाली विभिन्न सेवा आयोगों की प्रतियोगी शैक्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर लोक व्यवस्था एवं शंति सुरक्षा बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है। यह आदेश आगामी 10 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-