Breaking News

चुनाव से पहले या बाद में, कब शुरू होगा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे चौड़ीकरण का काम; यातायात रोकने की मांग पर आ गया फैसला

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2024)

गरमपानी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर अति संवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में चौड़ीकरण का काम अब लोकसभा चुनाव के बाद ही हो पाएगा। एनएच प्रशासन ने बीते दिनों दोबारा कार्य शुरू करने को हाईवे पर एक महीने यातायात रोकने को प्रशासन से अनुमति मांगी मगर नहीं मिली। ऐसे में कार्य के दौरान दो-दो घंटे आवाजाही रोकने को दोबारा अनुमति मांगी गई है। एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाने से अब चुनाव के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा।

यातायात नियम तोड़ने सात वाहनों का चालान

चौकी पुलिस खैरना की टीम ने प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में हाईवे पर लोहाली के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तराई से पहाड़ जा रहे छोटे-बड़े वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बगैर कागजात हाईवे पर वाहन दौड़ा रहे सात छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान कर 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि पांच लोगों पर शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट में चालान कर 1250 रुपया जुर्माना लगाया गया। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

चुनाव को लेकर निर्वाचन कंट्रोल रूम बना

रुद्रपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन कंट्रोल रूम जिला कार्यालय के आपदा प्रबंधन कक्ष में बना दिया गया। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर-05944 250222, 250481, 250500, 250501 एवं टोल फ्री नंबर 1950 है। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

कहा कि निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक सप्ताह 24 घंटे कार्य करने के लिए कंट्रोल रूम संचालन को कार्मिकों की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :सूदखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में आरोपी को अंतरिम अग्रिम जमानत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। सूदखोरी, धोखाधड़ी तथा जान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-