Breaking News

नया ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहा शख्स हुआ हादसे का शिकार, सीधे कोसी नदी में गिरा, ड्राइवर की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2024)

गरमपानी। समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर कोसी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सिंह फर्त्याल के अनुसार चालक के स्वजन को सूचना भेजने के साथ शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।

दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इड़ा बाराखाम (द्वाराहाट) निवासी धीरज सिंह नेगी (34) हल्द्वानी से नया ट्रैक्टर खरीद गांव की ओर रवाना हुआ। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र के समीप ट्रैक्टर कोसी नदी में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चला गंभीर रूप से घायल धीरज को आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले भी इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :अब सब-इंस्पेक्टर्स नहीं होंगे पुलिस थानों के इंचार्ज — सिर्फ इंस्पेक्टर्स को ही प्रभारी के रूप में तैनात किया जाएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय  ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-