Breaking News

हल्द्वानी हिंसा की ‘पत्थरबाज महिलाएं’, उपद्रवी मचा रहे थे तांडव ये बरसा रही थीं ईंट; अरेस्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च, 2024)

उत्तराखंड की हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले महीने 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हिंसा हुई थी. तब से ही हिंसा मामले के आरोपियों को पुलिस एक-एक कर गिरफ्तार कर रही है. पुलिस हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मुईद सुमित 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब पुलिस ने दंगे के मामले में पांच बुर्काधारी महिला पत्थरबाज को भी गिरफ्तार किया है.

इन बुर्काधारी महिलाओं ने बीते 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन एवं पत्रकारों पर पत्थरबाजी की थी. तब से ये महिलाएं पुलिस की रडार पर भी थीं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इन महिलाओं की पहचान में जुटी हुई थी. आरोपी पत्थरबाज महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई टीमें भी बनाई थीं.

पुलिस ने आरोपी महिलाओं को भेजा जेल

इस पूरे मामले पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. इन महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी की थी. तब से ही पुलिस इन बुर्काधारी महिलाओं की तलाश कर रही थी. पुलिस के पास इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है. इन सभी आरोपी महिलाओं पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-