Breaking News

सिक्किम में बड़ा हादसा: बादल फटने से आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अक्टूबर 2023)

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है। घटना उत्तरी सिक्किम की है।

जानकारी के अनुसार बादल फटने और तीस्ता नदी में आए उफान की वजह से कई जगहों पर सड़कें भी टूट गईं हैं। साथ ही नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से सेना के 20 से अधिक जवान भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना ने लापता हुए जवानों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

तीस्ता नदी में बाढ़ आने की मुख्य वजह चुंगथांग बांध से पानी छोड़ने को बताया जा रहा है। तीस्ता नदी में आए बाढ़ की वजह से एनएच 10 का एक बड़ा हिस्सा भी टूट गया है।बता दें कि एनएच 10 के कुछ हिस्सों के टूटने की वजह से सिक्किम की राजधानी गैंगटोक का देश के बाकि हिस्सों से संपर्क टूट गया है। दरअसल, सिक्किम के चुंगथांग में ल्होनक झील पर बादल फटने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-