Breaking News

सिक्किम में पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, ₹4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, वीडियो हो रहा वायरल देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2026)

गंगटोक। नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। गंगटोक में उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने न केवल बच्चों के साथ समय बिताया बल्कि खेल भावना को भी बढ़ावा दिया।

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में वे बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, गोल करते और उन्हें हाई-फाइव देते दिखाई दिए। इस सहज और आत्मीय अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सिक्किम में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी हैं, जिनका उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को गति देना है।

बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को “अष्टलक्ष्मी” बताते हुए इसके तेज विकास पर जोर दिया।

पीएम मोदी का यह दौरा एक ओर जहां विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा, वहीं दूसरी ओर युवाओं के साथ उनका जुड़ाव भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also

काशीपुर :श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 16वीं पुण्यतिथि,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल 2026) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-