Breaking News

उत्तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त, 2023)

आज उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-