Breaking News

काशीपुर में दो तेंदुओं का आतंक, ग्राम प्रधान के घर पर बोला हमला, कुत्ते को बनाया निवाला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2023)

काशीपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक जारी है। ग्राम करनपुर के ग्राम प्रधान के घर बीती रात दो तेंदुओं ने एक साथ हमला बोल दिया।

करनपुर के ग्राम प्रधान पति ओंकार दीप सिंह ने बताया कि बीती रात वह कहीं बाहर गए थे। आज सुबह लौटे तो परिजनों ने उन्हें बताया कि उनकी पालतू कुतिया ग़ायब थी। सीसीटीवी कैमरे की रात की फुटेज देखने के बाद पूरा परिवार हैरान रह गया। सीसीटीवी कैमरे में दो तेंदुये घर के आंगन में आते दिखाई दिये। एक तेंदुआ उनकी पालतू कुतिया को मुंह में दबाकर ले जाते हुए नजर आया।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में एस आई आर को लेकर हलचल: मस्जिदों में लगे पोस्टर, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-