Breaking News

विद्युत कर्मी ने नहर में कूदकर जान दी

रामनगर से नितेश जोशी

मृतक गिरीश भट्ट का फाइल फोटो

ताज होटल रेलवे पड़ाव भवानीगंज के समीप रेलवे विभाग में विद्युत कर्मचारी के पद पर तैनात गिरीश भट्ट नाम के युवक ने बड़ी नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक को बहता देख काफी लोगों ने बचाने का प्रयास किया।  इसी बीच घटना की सूचना रामनगर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बहते युवक को हाथी डगर के समीप बाहर निकाला।  युवक को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।  मृतक के नदी में छलांग लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है।  मौके पर पहुंची पुलिस  जांच कर रही है।  फिलहाल मृतक का शव  पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 काशीपुर विधानसभा चुनाव 2027: जातीय समीकरण, शहरी-ग्रामीण वोट और नेताओं की सियासी ताकत तय करेंगे टिकट का गणित! कौन होंगे भाजपा कांग्रेस से प्रत्याशी? जानिये पूरा विश्लेषण

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की उलटी गिनती शुरू होने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-