Breaking News

मुख्यमंत्री के स्वच्छ शासन प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते अफसर

सरकारें बदलती हैं तो दावा करती है कि हमारी सरकार पहले वाली सरकार से बेहतर है। लेकिन अधिकारी तो वही रहते हैं। @शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2022)

प्रतापपुर( प्रयागराज)। यहाँ इसका जीता जागता प्रमाण हंडिया तहसील के ग्राम खखैचा में देखने को मिला। प्रख्यात ज्योतिषी तथा धार्मिक गुरु  धीरज द्विवेदी ने आर. टी.आई. के तहत पूर्व ग्राम प्रधान खखैचा का 4 पंचवर्षीय योजना सन् 2000 से 2020 तक का आय-व्यय मांगा था। लेकिन संबंधित अधिकारी रिपोर्ट देने में आनाकानी करते रहे।

बाद में जो जानकारी उपलब्ध कराई गई वह आधी अधूरी और 2019 से 2021 तक की थी।

इस पर बताते हैं कि जिलाधिकारी प्रयागराज ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं प्रतापपुर तथा बहादुरपुर की ब्लाक अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करने हेतु आदेश भी जारी कर दिया इसके बावजूद जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी जांच करने में हीला-हवाली करते रहे।

आचार्य धीरज याज्ञिक का आरोप है कि 28 दिसंबर को जिला पूर्ति अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ  अचानक से बिना किसी पूर्व सूचना के खखैचा पंचायत भवन पर पहुंच गये। इस बारे में शिकायतकर्ता को बताया तक नहीं।

   

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-