Breaking News

जरा हट के :तमिल में फिल्म बनायेगा उत्तराखंड मूल के क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी का प्रोडक्शन हाउस, तमिल के लोगों से है खास रिश्ता

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2022)

उत्तराखंड मूल के और झारखंड के निवासी देश के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर रहे हैं।

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी फिल्म कंपनी “धोनी एंटरटेनमेंट” के नाम से तमिल में अपनी पहली फिल्म का निर्माण करेगी। इस प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि धोनी का तमिलनाडु के लोगों के साथ खास रिश्ता है। इसी रिश्ते को और मजबूत करने के लिए धोनी एंटरटेनमेंट अपनी पहली फिल्म तमिल में बनाने जा रही है। यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर होगी।

फिल्म की परिकल्पना महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की है।फिल्म का निर्देशन रमेश थामिलमणि करेंगे जो ‘अथर्वा- द ओरिजिन’ के लेखक हैं। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के नामों की जल्द घोषणा की जाएगी।

प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी विज्ञप्ति में थामिलमणि के हवाले से कहा गया है, “मैंने साक्षी की लिखी अवधारणा पढ़ी। मुझे पता था कि यह खास है। अवधारणा नई है और इसमें एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनने की पूरी क्षमता है।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड के शहर जाम से बेहाल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल; राजनीतिक बहस में पीछे छूट रहे जनहित के मुद्दे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड के छोटे-बड़े शहरों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-