Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*20 सितंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – दशमी रात्रि – 08:45 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – 09:43 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – वरीयान दिन – 10:15 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 07:43 मि. तक उपरांत मृत्युलोक की रात्रि – 08:45 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन दिन – 03:04 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:01 मि.।
सूर्यास्त – 06:07 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *दशमी श्राद्ध,भद्रा स्वर्ग की दिन – 07:43 मि. तक उपरांत मृत्युलोक की रात्रि – 08:45 मि. तक।*

*कल विशेष -* *एकादशी श्राद्ध,इन्दिरा एकादशी व्रत सबका, बुधवार एवं भद्रा के संयोग से रात्रि – 10:46 मि. से।*

मेष राशि – आज दिन सामान्य है परन्तु आपको सावधानी बरतनी होगी।अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं।क्रोध करने से बचें।मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।जीवन साथी से प्रेम का व्यवहार करें। कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जिनसे आपको परेशानी आ सकती है।

वृष राशि – आज अपने कार्य पूरे करने हेतु दूसरों को दुखी करना उचित नहीं है।समाज में प्रतिष्ठा मिलने वाली है।धन लाभ का योग रहा है। अधिक लालच में मत पड़ें उचित नहीं है।

मिथुन राशि – आज स्वयं से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। कुछ रचनात्मक करने का दिन है। दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परन्तु जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। आपकी राशि में कर्म प्रधान है अतः आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

कर्क राशि – आज अचानक यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक तौर पर दिन शुभ है। धन अर्जित करने का अवसर मिलेगा परन्तु दिन थकान भरा हो सकता है ।कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहा हैं।

सिंह राशि – आज दोपहर तक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोपहर बाद एक बार फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और ग्रहों के योग से आर्थिक लाभ का अवसर बनेगा।मन को एकाग्र रखें। रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है।

कन्या राशि – आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारीयों को सामान्य लाभ का योग बन रहा है।कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि – आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। स्वयं से बातें करने का दिन है और कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है तथा अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि – आज आपको क्रोध से बचना चाहिए अतः वाणी में मधुरता बनाए रखें‌ और स्वभाव में सरलता। जितना सम्मान दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान मिलने वाला है। खर्च का योग दिखाई दे रहा है। विवेक और धैर्य आवश्यक है। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें।

धनु राशि – आज आर्थिक लाभ का योग है। कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे भविष्य तक लाभ मिलता रहेगा। दूसरों पर शीघ्र ही विश्वास नहीं करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।तेज गति से दूर रहें और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।

मकर राशि – आज दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा अतः जीवन साथी से मन की बातें कीजिए इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे। भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी।

कुम्भ राशि – आज कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है।अचानक यात्रा का योग भी बन रह है जो आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। खरीदारी करते समय सावधानी बरतें अतः जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।

मीन राशि – आज थोड़ी सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से धन अर्जित कर सकते हैं। किसी ऐसे मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को प्रसन्न कर देगा जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।श्रम और विवेक से ही सारे काम बनने वाले हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
‌ प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-